Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2026 03:54 PM

लुधियाना के जालंधर बायपास रोड स्थित एल्डिको इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने ATM को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
लुधियाना : लुधियाना के जालंधर बायपास रोड स्थित एल्डिको इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने ATM को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ICICI Bank के ATM को गैस कटर की मदद से काट दिया और अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 7 लाख रुपये की रकम चोरी हुई है।
बताया जा रहा है कि बदमाश रात के समय पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले ATM के बाहर लगे लोहे के शटर को काटा और उसके बाद मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। मशीन से कैश निकालने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।
सुबह जब आसपास के लोग और ATM से जुड़े कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो शटर कटा हुआ देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा गया कि मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई थी और कैश गायब था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जबकि इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here