Edited By Kamini,Updated: 24 Mar, 2026 04:46 PM

डिप्टी मैनेजर गगनदीप सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया गया है।
अमृतसर (रमन/विक्रम): डिप्टी मैनेजर गगनदीप सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई, ताकि जांच में किसी तरह की कोई कमी न रहे।
एसीपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान सभी आवश्यक मेडिकल नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का परिवार इस पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट है, जिससे जांच की निष्पक्षता स्पष्ट होती है। पोस्टमॉर्टम के बाद अब गगनदीप सिंह के पार्थिव शरीर को घर ले जाया जा रहा है, जहां परिजन और रिश्तेदार अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद अमृतसर के प्रसिद्ध दुर्ग्याना मंदिर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। मामले की जांच जारी है और सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू से पड़ताल की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here