DM Suicide Case: पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कर्मचारियों का हल्ला बोल, जालंधर में जोरदार प्रदर्शन

Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2026 04:52 PM

contract employees protest in jalandhar

डीएम की आत्महत्या के मामले को लेकर जालंधर में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखा।

पंजाब डेस्क : डीएम की आत्महत्या के मामले को लेकर जालंधर में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। सोमवार को जालंधर डिपो में यूनियन ने गेट रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं का कहना है कि हाल ही में एक जिला प्रबंधक (डीएम) द्वारा कथित तौर पर दबाव के चलते आत्महत्या किए जाने की घटना बेहद गंभीर है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने ट्रांसपोर्ट विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और खास तौर पर किलोमीटर स्कीम में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। यूनियन नेता चानन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रांसपोर्ट मंत्री बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त है, जो अब सबके सामने आ गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसके साथ ही यूनियन ने किलोमीटर स्कीम के टेंडर को लेकर भी अपनी मांग दोहराई है। यूनियन ने कहा कि, इस स्कीम के तहत निजी ठेकेदार बसें चला सकते हैं और रोडवेज वर्कफोर्स से केवल कंडक्टरों  को रखा जाएगा। यूनियन का कहना है कि, इस मामले में कई बार मीटिंगे हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। इस दौरान यूनियन ने विशेष कैडर नीति 2023 लागू करने की भी मांग की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!