Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2026 06:09 PM

आम आदमी पार्टी के MLA और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है।
पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के MLA और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। रवनीत बिट्टू ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के CBI जांच के संकेत के बाद राज्य सरकार में हड़कंप मच गया।
बिट्टू ने आज लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लालजीत भुल्लर मामले की CBI जांच कराने के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि पंजाब के CM शेर की दहाड़ से कांप उठे हैं और उसके बाद ही लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। जैसे ही आज संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भुल्लर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI को मामला दिया जाएगा, पंजाब सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सरकार ने अपने काले कारनामों के उजागर होने के डर से घबराकर तुरंत अपने ही कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार करवा दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से कहा कि वे याद रखें कि अगर गगनदीप रंधावा के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो केंद्र सरकार फिर से दखल देगी और केस अपने हाथ में ले लेगी। उन्होंने आखिर में कहा कि सच को दबाया नहीं जा सकता। गौरतलब है कि आज जब लोकसभा में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच का मुद्दा उठाया गया, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पंजाब का मुद्दा है, लेकिन अगर पंजाब के सभी MP इस मामले की CBI जांच के लिए लिखकर रिक्वेस्ट करते हैं, तो वह तुरंत केस CBI को सौंप देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here