DM गगनदीप रंधावा का किया गया अंतिम संस्कार

Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 05:57 PM

dm gagandeep randhawa last rites performed

पंजाब वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा, जिन्होंने हाल ही में आत्महत्या की थी, का आज अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

अमृतसर : पंजाब वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा, जिन्होंने हाल ही में आत्महत्या की थी, का आज अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रंधावा की अंतिम यात्रा के दौरान परिवार और दोस्त बहुत भावुक दिखे। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें लाल पगड़ी पहनाई गई थी। इस दौरान गगनदीप की पत्नी और बच्चे उन्हें भावुक होकर देखते रहे।

इसके अलावा, अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी गगनदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे। आपको बता दें कि अंतिम संस्कार से पहले सिविल अस्पताल में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की देखरेख में करीब साढ़े चार घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!