Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2026 10:33 AM

लुधियाना बस स्टैंड को विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए पंजाब का पहला एक्सैसिबल बस टर्मिनल बना दिया गया है।
लुधियाना (सुशील): लुधियाना बस स्टैंड को विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए पंजाब का पहला एक्सैसिबल बस टर्मिनल बना दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने एक्ट ह्यूमन एन.जी.ओ. के साथ मिलकर इसे प्रोजैक्ट उम्मीद के तहत लॉन्च किया। इसकी फाऊडर हरलीन कौर की लीडरशिप में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने भी इसकी मदद की।
इस फैसिलिटी में टैक्टाइल फ्लोरिंग, खंभों पर ब्रेल साइनेज भी लगाए गए हैं ताकि देखने में दिक्कत वाले पैसेंजर खुद टर्मिनल में घूम सकें, बस काउंटर और रूट ढूंढ सकें। विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए शौचालय की सुविधा भी है। इन अपग्रेड से दिव्यांग पैसेंजर हर समय मदद लेने के बजाय खुद से सफर कर सकते हैं। चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अंबर बंदोपाध्याय और डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफॉर्मेशन इंटर्न नवप्रीत सिद्धू भी इस बड़े प्रोजैक्ट का हिस्सा थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here