Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2026 10:02 AM

महानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक
लुधियाना(राज): महानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने प्यार और शादी का ढोंग रचकर एक महिला का जीवन नर्क बना दिया। आरोपी राजविंदर सिद्धू के खिलाफ थाना दरेसी पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि राजविंदर सिद्धू ने उसे एक अच्छी जिंदगी और शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने न केवल 7 साल तक लगातार उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके 15 लाख रुपये भी हड़प लिए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया और अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। फिलहाल पुलिस मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।