लुधियाना में खौफनाक मामला: मारपीट के बाद पति ने कमरे में किया बंद, डर से महिला ने लगाई छलांग

Edited By Vatika,Updated: 10 Mar, 2026 09:43 AM

ludhiana crime news

महानगर में दहेज लोभियों और घरेलू प्रताड़ना का एक खौफनाक मंजर साम..

लुधियाना(राज): महानगर में दहेज लोभियों और घरेलू प्रताड़ना का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां एक विवाहिता को उसके पति ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

थाना सदर की पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता की भाभी खुशी अरोड़ा ने बताया कि उसकी ननद मीनाक्षी नरूला का विवाह खेम चंद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी और आरोपी खेम चंद लगातार मीनाक्षी को मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग-परेशान कर रहा था। जुल्म की इंतहा उस वक्त हो गई जब बीते 4 मार्च को आरोपी ने मीनाक्षी के साथ बेदर्दी से मारपीट की और उसे जख्मी हालत में घर के अंदर ही बंद करके बाहर से ताला लगाकर चला गया।

बंद कमरे में कैद और डर से बुरी तरह घबराई मीनाक्षी ने बदहवासी की हालत में तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!