लुधियाना में Visa Scam: चाइना भेजने का लालच देकर युवक को लगाया लाखों का चूना

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2026 10:17 AM

ludhiana visa fraud

चाइना के विजिटर और बिजनेस वीजा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया

लुधियाना(राज): चाइना के विजिटर और बिजनेस वीजा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर एजेंट ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखा रहे युवक से न केवल एक लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली, बल्कि उसका असली पासपोर्ट भी डकार गया।

अब पीड़ित इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी पारस जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनय भारती ने विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी पारस जैन ने उसे चाइना का बिजनेस वीजा लगवाने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर विनय ने उसे 1,00,000/- (एक लाख) रुपये की राशि और अपना असली पासपोर्ट सौंप दिया।

आरोपी ने वादा किया था कि वह जल्द ही वीजा लगवाकर उसे विदेश भेज देगा, लेकिन महीना बीतने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विनय को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। काफी दबाव बनाने के बाद भी आरोपी ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे और कीमती पासपोर्ट वापस किए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!