Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2026 12:23 PM

तेजधार हथियारों के साथ 2 सगे भाईयों पर जानलेवा किया गया है।
लुधियाना (अनिल): तेजधार हथियारों के साथ 2 सगे भाईयों पर जानलेवा किया गया है। थाना मेहरबान की पुलिस ने तेजधार हथियारों से हमला करके 2 भाइयों के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता दीपक कुमार वासी गांव बाजडां ने शिकायत मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि एकता कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार तिवारी, अंकित तिवारी और अमित तिवारी ने उसके भाई प्रेम कुमार के साथ गाली गलौच किया, जिसके बाद जब वह अपने भाई को साथ लेकर एकता कॉलोनी में उक्त लोगों को समझने गया तो वहां पर मौजूद तीनों आरोपियों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हमला करके दोनों भाइयों की मारपीट की गई जिसमें वह दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here