Edited By VANSH Sharma,Updated: 25 Mar, 2026 08:37 PM

पंजाब के कुछ इलाकों में शुक्रवार को जरूरी सप्लाई कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी।
जालंधर: पंजाब के कुछ इलाकों में शुक्रवार को जरूरी सप्लाई कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 9 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। इस संबंध में पावरकॉम द्वारा लोगों को पहले ही सूचना दे दी गई है।
मानसा (मनजीत कौर): 66 केवी ग्रिड दलेल सिंह वाला से चलने वाले 11 केवी कोट लल्लू, UPS और चकेरियां एपी फीडर की सप्लाई 27 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक नए पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम के कारण बंद रहेगी। इससे इस सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव चकेरियां की बिजली सप्लाई भी बंद रहेगी। यह जानकारी एसडीओ शहरी सब-डिवीजन मानसा इंजीनियर वीरदविंदर सिंह बराड़ और इंजीनियर बलजिंदर सिंह जेई ने दी।
नवांशहर (त्रिपाठी): सहायक कार्यकारी इंजीनियर ग्रामीण उप-मंडल नवांशहर द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार 66 केवी सब-स्टेशन भीण से चलने वाले 11 केवी फीडर गुजरपुर UPS पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रखरखाव कार्य के चलते 27 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे इस फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव महालो, गुजरपुर, अलीपुर, गोलेवाल, अलाचौर और महिंदीपुर प्रभावित होंगे।
शेरपुर (सिंगला): पावरकॉम शेरपुर के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को 66 केवी ग्रिड खेड़ी में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी बाजवा UPS फीडर और 11 केवी खेड़ी कैटेगरी-1 फीडर की सप्लाई सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे खेड़ी कलां, खेड़ी खुर्द और ईना बाजवा की 24 घंटे वाली बिजली सप्लाई बंद रहेगी। साथ ही 66 केवी ग्रिड खेड़ी से चलने वाली सभी खेतों की सप्लाई भी बंद रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here