Edited By Urmila,Updated: 25 Mar, 2026 11:00 AM

खरड़ पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर गैंगस्टर के इंटरव्यू को लेकर पंजाब की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है।
पंजाब डेस्क : खरड़ पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर गैंगस्टर के इंटरव्यू को लेकर पंजाब की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उजागर करते हुए आकाशदीप थिंद ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के बयान का हवाला दिया।
विधायक कुंवर विजय प्रताप ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पुलिस के इंचार्ज हैं और इसके बावजूद थाने में गैंगस्टर का इंटरव्यू होना सरकार और गैंगस्टर के बीच मिलीभगत की ओर इशारा करता है। उन्होंने दावा किया कि यह गैंगस्टर अरविंद केजरीवाल का “अपना गैंगस्टर” है और पंजाब को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा रहा है।
विजय प्रताप ने कहा कि वे पंजाब के गवर्नर से अपील करेंगे कि वे डीएम रंधावा के घर जाकर परिवार से मिलें, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह करेंगे कि वे पंजाब को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हस्तक्षेप करें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर तुरंत केस दर्ज कर दिए जाते हैं और केजरीवाल अपनी मनमर्जी से पंजाब चला रहे हैं। आकाशदीप थिंद की इस पोस्ट के बाद मामला और गरमा गया है, जिस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here