हाईकोर्ट के आदेश के दुरुपयोग का आरोप, Twitter ने पंजाब पुलिस पर उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2026 12:29 PM

allegations of misuse of high court order

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सोशल मीडिया पर अपराध के महिमा मंडन को रोकने

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सोशल मीडिया पर अपराध के महिमा मंडन को रोकने संबंधी आदेश का पंजाब पुलिस द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप ट्विटर ने लगाया है। मंगलवार को ट्विटर की ओर से हाईकोर्ट में पेश वकील ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस अदालत के पूर्व आदेश का दुरुपयोग करते हुए अब ऑनलाइन आलोचना तक को हटाने का प्रयास कर रही है। 

चीफ जस्टिस शील नागू की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष ट्विटर ने 28 जनवरी के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अदालत ने पंजाब के डी.जी.पी. को केवल उन वैबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की पहचान करने को कहा था, जहां वीडियो पोस्ट के जरिए अपराध और अपराधियों का महिमा मंडन हो रहा है, ताकि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जा सके।  ट्विटर के वकील ने आरोप लगाया कि इस आदेश को उसकी मूल भावना से आगे बढ़ाकर लागू किया जा रहा है। अब पुलिस इस आदेश के आधार पर न केवल आपत्तिजनक सामग्री हटवा रही है, बल्कि अपने खिलाफ आने वाली टिप्पणियों को भी हटाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं इस संबंध में एफ. आई.आर. तक दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश सीमित दायरे का है और इसे मनमाने ढंग से विस्तारित नहीं किया जा सकता।

साथ ही उन्होंने अदालत से इस पर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। हालांकि पीठ ने ट्विटर के वकील को निर्देश दिया कि वह इस मुद्दे को उचित मंच पर चुनौती दें और आवश्यक आवेदन दायर करें। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले की सुनवाई 24 मार्च तक स्थगित कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!