सुनील जाखड़ का बड़ा दावा: कांग्रेस के सीनियर नेता को CM Mann ने दी धमकी, जल्द नाम करेंगे सार्वजनिक

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2026 11:26 AM

sunil jakhar big allegations against cm mann

पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सुनील जाखड़ के बयानों पंजाब की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari

सुनील जाखड़ का दावा है कि हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के एक सीनियर नेता को फोन पर धमकाया है। उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय की है जब कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के नेता गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

जाखड़ के अनुसार, उनके पास एक ऑडियो क्लिप भी मौजूद है, जिसमें कथित तौर पर मुख्यमंत्री द्वारा देर रात किसी अन्य नंबर से धमकी दिए जाने की बात सामने आती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई संवेदनशील व्यक्ति इस तरह के दबाव में होता, तो वह गंभीर कदम उठा सकता था। हालांकि, जाखड़ ने अभी तक उस कांग्रेस नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, जिसे कथित तौर पर धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के सीनियर नेता का नाम सार्वजनिक करेंगे। 

जाखड़ के इस इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि प्रदर्शन में कांग्रेस के कई सीनियर नेता, जिनमें Amrinder Singh Raja Warring और Partap Singh Bajwa सहित बड़ी संख्या में लीडरशिप शामिल थे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!