जालंधर की 8 साल की बेटी ने चमकाया नाम! India Book of Records में नाम दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 May, 2026 11:20 PM

jalandhar s 8 year old daughter brings glory enters the india book of records

महानगर के लिए गर्व की बात सामने आई है। जालंधर निवासी दिलराज सिंह और गगनदीप कौर की बेटी हरनाज़ कौर ने महज 8 साल की उम्र में अपना नाम India Book of Records 2026 में दर्ज करवाकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का...

जालंधर: महानगर के लिए गर्व की बात सामने आई है। जालंधर निवासी दिलराज सिंह और गगनदीप कौर की बेटी हरनाज़ कौर ने महज 8 साल की उम्र में अपना नाम India Book of Records 2026 में दर्ज करवाकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, जबकि रिश्तेदारों और शहरवासियों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

इस मौके पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे परिवार के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हरनाज़ शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है और उसकी मेहनत व लगन के कारण आज उसे यह सम्मान मिला है।

परिवार का कहना है कि हरनाज़ की इस सफलता से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। वहीं इलाके के लोगों ने भी हरनाज़ कौर की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!