"पंजाब में गुंडागर्दी का राज", परगट सिंह ने Video सांझा कर उठाए बड़े सवाल
Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2026 01:33 PM

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है।
पंजाब डेस्कः पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता परगट सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सांझा कर भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है।
परगट सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि “पुलिस स्टेट बनाकर पंजाब में सरकार गुंडागर्दी और तानाशाही की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।” उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए लिखा “अत और अंत में सिर्फ एक छोटी सी रेखा का फर्क होता है।” शेयर किए गए वीडियो में एक युवक द्वारा कथित तौर पर एस.एच.ओ. की दबंगई से परेशान होकर जहरीला पदार्थ (सल्फास) निगलने का दावा किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।