Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2026 04:43 PM

सनौर हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को दुष्कर्म,
पटियाला: सनौर हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में आज सुबह मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उन्हें पटियाला लेकर आई, जहां दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने पठानमाजरा को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 6-7 टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी। कई बार उसकी लोकेशन सामने आई, लेकिन वह हर बार पुलिस से बच निकलने में कामयाब रहे। आखिरकार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 420 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप हैं। एफआईआर के अनुसार, एक महिला जो 2013-14 में उनके संपर्क में आई थी, उसने आरोप लगाया कि पठानमाजरा ने उसे शादी का झांसा देकर गुमराह किया और उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पठानमाजरा सितंबर 2025 से इस मामले में फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।