समाना में वोटिंग के बीच भारी हंगामा, पुलिस सामने ही झड़प, CCTV कैमरों की तोड़फोड़

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2026 01:28 PM

major uproar amidst voting in samana

पंजाब में नगर निगम चुनावों के बीच जिला समाना के वार्ड नंबर 10 में भारी हंगामा हो गया।

समाना : पंजाब में नगर निगम चुनावों के बीच जिला समाना के वार्ड नंबर 10 में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान विरोधी पक्ष के समर्थकों के साथ मारपीट भी की गई। इसके अलावा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ लोग बूथ के अंदर घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की। 

इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद पत्रकारों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। माहौल तनावपूर्ण होता देख मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि दो पक्षों के बीच कहासुनी के कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण जरूर हुई थी, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। 

पुलिस ने कहा कि बाहरी लोगों के शामिल होने के आरोपों की जांच की जा रही है और फिलहाल सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने यह भी माना कि एक पत्रकार का फोन जरूर छीना गया था, लेकिन उसे वापस दिला दिया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!