Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2026 06:55 PM

आज चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर का बयान सामने आया है।
पंजाब डेस्क : आज चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें शाम करीब 5 बजे सुचना मिला कि सेक्टर-37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल 10 मिनट में पहुंच गई।
SSP बताया कि धमाका दफ्तर के बाहर खड़ी एक्टिवा में हुआ। इस दौरान वहां पर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जांच दौरान सामने आया है कि किसी शरारती तत्व ने चलते-चलते बमनुमा चीज (क्रूड) फैंकी जिससे धमाका हुआ। पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमाका किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मौके पर फॉरेंसिक टीमें, पुलिस, क्राइम ब्रांच, NIA टीम जांच में जुट गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here