Edited By Kalash,Updated: 29 Mar, 2026 05:43 PM

पंजाब में आज सुबह मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
पंजाब डेस्क : पंजाब में आज सुबह मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसी बीच मौसम को लेकर पंजाब के लोगों के फोन में अलर्ट मैसेज आ रहे हैं। पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा भेजे गए मैसेज के अनुसार अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, तरनतारन के कुछ इलाकों में 29 मार्च से 31 मार्च के बीच तेज हवाओं (40-50 KMPH) के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की बहुत ज्यादा संभावना है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने के लिए कहा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here