पंजाब में भीषण गर्मी के बीच बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2026 04:01 PM

weather punjab

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

चंडीगढ़: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और तूफान चलने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से 27 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 से 30 मई के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 28 मई को बादल छाए रहने की संभावना 
मौसम विभाग ने इन दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और तूफान चलने की चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार 25 मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 26 और 27 मई को मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 मई को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य के करीब है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकी और तेज हवाएं चलीं। बठिंडा 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम तापमान भाखड़ा डैम (नंगल) में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!