Punjab : वकीलों का बड़ा ऐलान! 'नो वर्क नोटिस' जारी—कामकाज रहेगा पूरी तरह से ठप्प

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 06:50 PM

punjab major announcement by lawyers

District Bar Association Ludhiana ने एक अहम फैसला लेते हुए न्यायिक कार्य से दूरी बनाने का ऐलान किया है। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विपिन सागर और वाइस प्रेसिडेंट गगन बेदी के नेतृत्व में जारी “नो वर्क नोटिस” के अनुसार, पंजाब भर की बार एसोसिएशनों की...

लुधियाना (गणेश/सचिन) :District Bar Association Ludhiana ने एक अहम फैसला लेते हुए न्यायिक कार्य से दूरी बनाने का ऐलान किया है। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विपिन सागर और वाइस प्रेसिडेंट गगन बेदी के नेतृत्व में जारी “नो वर्क नोटिस” के अनुसार, पंजाब भर की बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब हर महीने के सभी शनिवार “नो वर्क डे” के रूप में मनाए जाएंगे।

यह फैसला ग्राम न्यायालयों के गठन के विरोध में लिया गया है। बार का कहना है कि यह व्यवस्था मौजूदा न्यायिक ढांचे पर असर डाल सकती है और वकीलों के कार्यक्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। इसी कड़ी में 4 अप्रैल 2026 को भी लुधियाना के वकील पूरी तरह से कामकाज से दूर रहेंगे। बार एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस सामूहिक निर्णय का पालन करें और इसका समर्थन करें। साथ ही, अदालतों के न्यायिक अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि उस दिन वकीलों की गैरमौजूदगी को देखते हुए कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। इस फैसले से आम लोगों के मामलों की सुनवाई पर असर पड़ सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में देरी की संभावना बढ़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!