Punjab : DMC अस्पताल में फिर से मानवता शर्मसार, बिल के बदले में रख ली डेड बॉडी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Mar, 2026 10:02 PM

punjab another shocking incident at dmc hospital

दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बिल न अदा होने के बदले में मृतक मरीज की डेड बॉडी को रोके रखने का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में एक बार फिर से पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप कर मरीज की डेड बॉडी रिलीज कराई है।

लुधियाना (सहगल): दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बिल न अदा होने के बदले में मृतक मरीज की डेड बॉडी को रोके रखने का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में एक बार फिर से पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप कर मरीज की डेड बॉडी रिलीज कराई है। 

प्राप्त विवरण के अनुसार अंबदेकर कालोनी निवासी गगनदीप (31) का डीएमसी अस्पताल में किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। बकाया 1.16 लाख भुगतान न होने की वजह से परिवार को शव नहीं दिया जा रहा था। मृतक के परिजनों ने किसी सामाजिक संगठनों का कार्यकर्ताओं का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही यह मामला मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में आया तो उन्होंने अपनी टीम दयानंद अस्पताल भेज दी। 

गौरतलब है कि  एक और मृतक का शव परिवार को दिलवाने के लिए मानवाधिकार आयोग को हस्तक्षेप करना पड़ा है। अस्पताल परिवार से बकाया बिल मांग रहा था जबकि परिवार के पास भुगतान के लिए पैसे नहीं थे। आखिरकार यह मामला मानवाधिकार आयोग पंजाब के पास पहुंचा, जिस पर आयोग ने अस्पताल में टीम भेजकर बॉडी रिलीज करवाई। बताया जाता है कि मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी छह महीने की बेटी व चार साल का बेटा है। वह पेंटर के तौर पर दिहाड़ी करके परिवार का पेट पालता था। परिवार ने जैसे तैसे इलाज पर खर्च किया लेकिन अब उनके पास बकाया देने के लिए पैसे नहीं थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!