पंजाब के युवाओं को निशाना बना रहा DUBAI में बैठा शहजाद भट्टी! पुलिस ने संदिग्धों को दबोचा

Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2026 02:32 PM

punjab police gangster shahzad bhatti

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.सी.आई. समर्थित कुख्यात पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के पंजाब में बढ़ते नैटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ा सर्च ऑप्रेशन चलाया।

लुधियाना (राज): पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.सी.आई. समर्थित कुख्यात पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के पंजाब में बढ़ते नैटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ा सर्च ऑप्रेशन चलाया। पुलिस ने बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर भट्टी के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। खुफिया विभाग से मिली इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य राज्य में युवाओं को अपराध की दलदल में फंसने से रोकना है।

सोशल मीडिया बना भट्टी का हथियार 

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शहजाद भट्टी जो वर्तमान में दुबई में बैठकर अपना नैटवर्क चला रहा है, जोकि सोशल मीडिया के जरिए बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहा है। हिरासत में लिए गए अधिकांश युवक सोशल मीडिया पर भट्टी को फॉलो करते थे और उसके भड़काऊ वीडियो को आगे शेयर कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भट्टी इन युवाओं को पैसे और नशे का लालच देकर ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और आतंकी गतिविधियों के लिए बतौर कूरियर इस्तेमाल करता है। हालांकि एौंसियां उसके कई अकाऊंट ब्लॉक करवा चुकी हैं, लेकिन वह लगातार नए हैंडल बनाकर युवाओं को जाल में फंसा रहा है।

लुधियाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 18 संदिग्धों को दबोचा 

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों से 18 लोगों को पूछताछ के लिए राऊंडअप किया गया है। इसी तरह जालंधर से भी 17 के करीब संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस अब गहराई से इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन संदिग्धों का शहजाद भट्टी के साथ क्या संबंध है और ये किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से पंजाब में भट्टी के नैटवर्क को तोड़ने और भविष्य में होने वाले अपराधों को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!