पंजाब में भयानक तूफान ने मचाई तबाही,  200 खंभे, 67 ट्रांसफार्मर उड़ाए, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Edited By Vatika,Updated: 05 May, 2026 11:52 AM

devastating storm wreaks havoc in punjab

महानगर में गत रविवार को  बिजली के 200 खंभे,67 ट्रांसफार्मर ललतो बिजली बिल के 1 मुख्य

लुधियाना(खुराना): महानगर में गत रविवार को  बिजली के 200 खंभे,67 ट्रांसफार्मर ललतो बिजली बिल के 1 मुख्य टावर सहित कई किलोमीटर तक तारों के जाल भीषण तूफान और बरसात की भेंट की चढ़कर जमींदोज हो गए हैं, जिसके कारण लुधियाना जिले के विभिन्न हिस्सों में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सप्लाई का सारा सिस्टम तहस नहस होकर रह गया ।

तबाही की तस्वीरें सच में डरावनी
रविवार की देर रात से लेकर सोमवार सारा दिन पावरकॉम के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों ने प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए भीषण तूफान द्वारा मचाई गई तबाही का मंजर अपने मोबाइल फोन में कैद कर विभाग के उच्च अधिकारियों को हुए नुकसान की तस्वीरें भेजी गई हैं। चंद मिनट के तूफान द्वारा मचाई गई तबाही की तस्वीरें सच में डरावनी दिखाई दे रही हैं।

 बिजली की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप 
पावरकॉम सैंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस के मीडिया को बताया कि रविवार को एक एक आए भीषण तूफान के कारण विभाग को 3 करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है और साथ ही जिले के अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई । जिले से संबंधित अधिकतर इलाकों में देर शाम को बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई थी जबकि बाकी रहते अन्य इलाकों में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी रात करीब 2 बजे तक बिजली की सप्लाई को बहाल करने में जुटे रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!