कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना का अंतिम संस्कार आज, भयानक हादसे में हुई मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2026 12:06 PM

congress leader died

कांग्रेस के निडर नेता और हलका तलवंडी साबो के इंचार्ज 45 वर्षीय...

बठिंडा(विजय वर्मा): कांग्रेस के निडर नेता और हलका तलवंडी साबो के इंचार्ज 45 वर्षीय खुशबाग सिंह जटाना का हरियाणा के सोनीपत के नजदीक हुए एक भीषण सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। इस हादसे में उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिवंगत खुशबाग सिंह जटाना का पार्थिव शरीर बठिंडा स्थित उनके मॉडल टाउन निवास पर लाया जा चुका है, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 3 बजे बठिंडा के रामबाग श्मशान घाट में किया जाएगा। घटना की खबर मिलते ही शहर और तलवंडी साबो क्षेत्र में गहरा शोक छा गया है। व्यापारी, राजनीतिक, किसान और मजदूर वर्ग से जुड़े लोग बड़ी संख्या में परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंच रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वहीं, विपक्षी पार्टियों के नेता भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। खुशबाग सिंह जटाना अपने निडर स्वभाव और लोगों से जुड़े रहने के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!