जिला गुरदासपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत,  गलियां और सड़कें हुई जलमग्न

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 09:25 AM

rain in gurdaspur

शहर में शनिवार को करीब एक घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश ने लोगों को कई दिनों से पड़ रही

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): शहर में शनिवार को करीब एक घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश ने लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। हालांकि, बारिश के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों की कई गलियां और सड़कें पानी से भर गईं। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

बारिश के कारण हर तरफ हुआ पानी-पानी
सुबह तड़के अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश के चलते बाजारों, मोहल्लों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कई गलियों में जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

बारिश से लोगों और किसानों को मिली राहत 
बारिश से जहां किसानों और आम लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली, वहीं नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के जल निकासी प्रबंधों की पोल भी खुलती नजर आई।  कई स्थानों पर नालियां जाम होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे गंदगी और मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गलियों और नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए और निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!