जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ/त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2026 02:39 PM

youth dies under suspicious circumstances in jalandhar

शहर के संतोखपुरा इलाके में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

जालंधर: शहर के संतोखपुरा इलाके में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, करण पहले वाई-फाई का काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। घटना वाले दिन वह घर पर था और कुछ देर बाद बाहर चला गया। इसके बाद जब परिवार ने उसे आवाज दी तो पता चला कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार ने आरोप लगाया है कि करण एक लड़की के साथ संबंध में था और पैसों के लेन-देन को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, करण ने लड़की से 60 हजार रुपये लिए थे, जिसमें से वह 18 हजार और 17 हजार रुपये वापस कर चुका था, जबकि बाकी 20 हजार रुपये लौटाने थे। आरोप है कि इसी रकम को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

करण की बुआ ने बताया कि लड़की के परिवार द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह चंडीगढ़ से जालंधर पहुंचीं। परिवार का कहना है कि करण के फोन में आखिरी कॉल भी लड़की के परिवार की ही थी। इस मामले में परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित थाना पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं, लड़की के भाई की ओर से पहले ही करण के खिलाफ पैसे लेने की शिकायत पुलिस को दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना-8 के पुलिस अधिकारी अनिल ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे और इंसाफ के लिए आंदोलन करेंगे। परिवार ने लड़की के परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!