जालंधर पुलिस ने लूटपाट करने वाला युवक दबोचा, मोटरसाइकिल बरामद

Edited By VANSH Sharma,Updated: 23 Mar, 2026 07:21 PM

jalandhar police apprehends youth involved in robbery

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों और एसीपी वेस्ट कंवरपाल तथा थाना बावा खेल के एसएचओ जय इंदर की निगरानी में पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जालंधर (कुंदन, पंकज): जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों और एसीपी वेस्ट कंवरपाल तथा थाना बावा खेल के एसएचओ जय इंदर की निगरानी में पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद निवासी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों के खुलासे होने की भी संभावना है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!