Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 12:33 AM

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस अर्बन स्टेट इलाके में अवैध रूप से चल हुक्का बारों पर रेड की। पुलिस हुक्का बार के अंदर फ्लेवर तम्बाकू, हुक्के और हुक्के में इस्तेमाल होने वाला समान बरामद किया है। पुलिस तीन थानों की पुलिस टीमों को साथ लेकर कार्रवाई की। पुलिस...
जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस अर्बन स्टेट इलाके में अवैध रूप से चल हुक्का बारों पर रेड की। पुलिस हुक्का बार के अंदर फ्लेवर तम्बाकू, हुक्के और हुक्के में इस्तेमाल होने वाला समान बरामद किया है। पुलिस तीन थानों की पुलिस टीमों को साथ लेकर कार्रवाई की। पुलिस हुक्का बार के अंदर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एडीसीपी राकेश यादव ने बताया युद्ध नशा विरुद्ध के तहत उनके एसीपी बेस्ट और एसीपी माडल टाउन को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में कई जगह पर अवैध हुक्का बार चलता है जिसके बाद उन्होंने अलग अलग टीमों को तैयार कर हुक्का बार में रेड की तो उन्हें अंदर से फ्लेवर तम्बाकू, हुक्के बरामद हुए। पुलिस टीम ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और उन्होंने कहा कि शहर में किसी तरह के अवैध काम को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और अगर किसी के इलाके में अवैध कारोबार चल रहा है तो पुलिस को सूचना दी जाए और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।


