Digital Media Association (DMA) ने पुलिस कमिश्नर का किया स्वागत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 11:23 PM

digital media association dma welcomes the police commissioner

पत्रकारों की अग्रणी संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में जालंधर के नवनियुक्त Police Commissioner Satinder Singh से सीपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिष्टाचार भेंट की।

जालंधर (पंकज/कुंदन) : पत्रकारों की अग्रणी संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में जालंधर के नवनियुक्त Police Commissioner Satinder Singh से सीपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा शहर की कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की समस्याओं और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर डीएमए के प्रधान अमन बग्गा के साथ संस्था के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, उपप्रधान संदीप वर्मा, सेक्रेटरी जतिन बब्बर, सेक्रेटरी केवल कृष्ण, सचिव अंकित भास्कर, सचिव मोहित सेखड़ी, कैशियर वरुण गुप्ता, सचिव सौरव खन्ना, कमलजीत (इंचार्ज, करतारपुर), ज्वाइंट सचिव करनदीप सिंह, सचिव साहिल अरोड़ा, ज्वाइंट सचिव अनुराग कोंडल, नितिन कौड़ा, सन्नी भगत, सुशील, ज्योति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि जालंधर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पत्रकारों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन हमेशा प्रशासन के साथ सकारात्मक भूमिका निभाती रही है और उन्हें विश्वास है कि डीएमए से जुड़े पत्रकार आगे भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सीधे उनके संज्ञान में लाई जाए। प्रत्येक पत्रकार के सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!