Edited By Urmila,Updated: 30 Jun, 2026 10:57 AM

गढ़ा रोड और ग्रैंड माल में विदेश यात्रा कंस्लटैंट्स के मालिक ईशव भारद्वाज के खुले ठगी के अड्डों में नया स्टाफ रखने के लिए सोशल मीडिया में इश्तेहार दिया गया है।
जालंधर : गढ़ा रोड और ग्रैंड माल में विदेश यात्रा कंस्लटैंट्स के मालिक ईशव भारद्वाज के खुले ठगी के अड्डों में नया स्टाफ रखने के लिए सोशल मीडिया में इश्तेहार दिया गया है। लोगों को विदेश भेज कर नौकरी दिलाने के सपने दिखा कर उनके सपनों से खिलवाड़ करने वाला ईशव भारद्वाज को अब पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रहा है ताकि वही स्टाफ अब नए लोगों को ठगी का शिकार बना सके।
हालांकि पुराना स्टाफ भी ईशव भारद्वाज की करतूतों के कारण नौकरी छोड़ चुका है और कुछ को बिना सैलरी ही नौकरी से जवाब दे दिया गया लेकिन हैरानी की बात है कि बिना लाइसैंस के शहर में तीन से चार ट्रैवल एजैंटी के दफ्तर खोल कर बैठे ईशव भारद्वाज की पुलिस में इतनी सैटिंग है कि सभी खुलासे होने के बावजूद उसके दफ्तर बंद नहीं करवाए गए। आखिरकार पुलिस क्यों ईशव भारद्वाज पर इतनी मेहरबान है। बिना लाइसैंस के शहर में चार-चार ऑफिस खुले होने के बावजूद पुलिस लोगों को ठगने से बचा नहीं पा रही। जो लोग विदेश यात्रा कंस्लटैंट्स से ठगे जा चुके हैं, वह दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं क्योंकि उन्हें भी इंसाफ नहीं मिल रहा।
अभी भी विदेश यात्रा कंस्लटैंट्स लोगों को सोशल मीडिया के सहारे से बड़े बड़े सपने दिखा कर उनसे ठगियां मार रहा है। इस संबंधी ए.डी.सी.पी.-2 राकेश कुमार यादव ने कहा कि पहले मेरे ध्यान में मामला नहीं था, लेकिन अब इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन जिन लोगों ने शिकायतें दी हैं वह मंगवा कर इंवैस्टिगेशन होगी और फिर बनती कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया के जरिए लोगों को विदेश सैटल करने का झांसा देता है ईशव भारद्वाज
बतां दें कि ईशव भारद्वाज सोशल मीडिया में पैसे देकर अपनी कंपनी का इश्तेहार चलाता है और दावा करता है कि वह कई लोगों को विदेश में सैटल कर चुका है। इश्तेहार देख कर जैसे ही लोग अपनी भविष्य संवारने के लिए उसके दफ्तर आते हैं तो भोले -भाले लोगों को उसका स्टाफ अपने बातों में ले लेता है और फिर मलेशिया व अन्य देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ले लेता है जबकि एग्रीमैंट मात्र 40 हजार रुपए का ही करता है।
अगर उसकी शिकायत भी कोई करे तो उसे मात्र 40 हजार रुपए ही देना पड़े। ऐसे कई लोगों से वह राजीनामे कर चुका है और कई लोगों को वैसे ही ठग चुका है। 60 से ज्यादा शिकायतें विदेश यात्रा कंस्लटैंट्स के नाम भी दर्ज हो चुकी हैं और कई लोग शिकायतें दे रहे हैं। हालांकि गढ़ा स्थित दफ्तर में जिन लोगों से ईशव भारद्वाज ने ठगी की थी उन्हें ग्रैंड माल की 5वीं मंजिल पर उनके एक अन्य दफ्तर का पता लग गया था, जिसके बाद भीड़ ने वहां रोष जताया तो उक्त दफ्तर बंद कर दिया गया था। स्टाफ पहले से ही वह निकाल चुका है और अब नया रखने की फिराक में है। दरअसल ईशव भारद्वाज के खिलाफ लड़की की मदद से ईटों के भट्टे मालिक के गहने चुराने का भी केस दर्ज हैं. जिसके कारण वह खुद आगे नहीं हो रहा और अपने रिश्तेदारी में लगते भाई पवन को आगे कर रखा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here