यात्रियों के लिए खुशखबरी! जालंधर सिटी समेत 7 स्टेशनों पर शुरू हुई खास सुविधा

Edited By Urmila,Updated: 21 Jun, 2026 04:07 PM

digital locker facility launched at 7 stations including jalandhar city

रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई नए व्यावसायिक अनुबंध आवंटित किए हैं।

जालंधर (पुनीत): रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई नए व्यावसायिक अनुबंध आवंटित किए हैं। मंडल की इस शुरूआत से यात्रियों और व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Digital Locker

इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेन संख्या 04652, 14664 और 11058 में एस.एल.आर. (गार्ड वैन) लीजिंग अनुबंध सफलतापूर्वक आवंटित किए हैं। इन अनुबंधों से रेलवे को लगभग 2.68 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इसके माध्यम से पार्सल और लगेज परिवहन सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापारियों को अपने सामान की तेज, सुरक्षित और किफायती ढुलाई की सुविधा मिल सकेगी। विशेष बात यह है कि अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस (14664) में पहली बार एस.एल.आर. लीजिंग अनुबंध आवंटित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 7 प्रमुख स्टेशनों पर डिजिटल स्टोरेज लॉकर सुविधा उपलब्ध होगी, इनमें जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, ब्यास, फगवाड़ा और फिरोजपुर स्टेशन शामिल हैं। इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही अपने सामान को सुरक्षित रखने की आधुनिक व्यवस्था मिलेगी। वहीं, ब्यास, फिरोजपुर कैंट और फगवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर पहली बार डिजिटल स्टोरेज लॉकर सुविधा के संचालन के लिए तीन वर्ष की अवधि का अनुबंध भी आवंटित किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!