Edited By Urmila,Updated: 10 Jul, 2026 12:04 PM

पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकस कुमार ने जालंधर नगर निगम (एमसीजे) के नए कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
जालंधर (अश्वनी खुराना) : पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकास कुमार ने जालंधर नगर निगम (एमसीजे) के नए कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह होशियारपुर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
निकास कुमार ने नगर निगम कमिश्नर के पद पर संदीप ऋषि का स्थान लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here