Jalandhar : नशे में धुत पिता ने मासूम को नीचे फैंका, शक के चलते लोगों ने बुला ली पुलिस... चाकू बरामद

Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2026 03:05 PM

intoxicated father threw the innocent child down

पठानकोट चौक पर नशे की हालत में बच्चे को गोद में उठा कर जा रहे पिता ने बच्चे को आटो में बैठते वक्त नीचे फैंक दिया।

जालंधर : पठानकोट चौक पर नशे की हालत में बच्चे को गोद में उठा कर जा रहे पिता ने बच्चे को आटो में बैठते वक्त नीचे फैंक दिया। आटो वाले ने तुरंत बच्चे को उठाया लेकिन उसके माथे पर चोट आ चुकी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया जबकि बच्चा चोरी के शक में लोगों ने मौके पर पुलिस बुला ली।

आटो चालक ने बताया कि दोपहर के समय एक व्यक्ति गोद में बच्चा उठाए नशे की हालत में उसके पास आया और रेलवे स्टेशन ले जाने को कहने लगा। जैसे ही उसने उक्त व्यक्ति को आटो में बिठाया तो उसने बैठते वक्त बच्चे को नीचे फैंक दिया और खुद आटो में बैठ गया। बच्चे के माथे से खून बहने लगा तो आटो वाले ने उसे इलाज के लिए क्लीनिक छोड़ा और शक होने पर उसने व्यक्ति से बच्चे की मां के बारे पूछा तो वह कहने लगा कि मां रेलवे स्टेशन है। वह कुछ लोगों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन गया लेकिन बच्चे की मां नहीं मिली।

लोगों को शक हुआ तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिसके बाद थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले व्यक्ति भी बेसुध होकर गिर गया। इंस्पैक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे चाकू और आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड पर उसका नाम आदर्श लिखा है जो यू.पी. का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि बच्चा उक्त व्यक्ति का ही है, जिसके मामा के साथ उनकी बात हो गई है। उन्होंने कहा कि बच्चे का इलाज चल रहा है जबकि उसका पिता अभी बेसुध हालत में है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने चाकू अपने पास क्यों रखा हुआ था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!