जालंधर में कार जलाने का मामला: पीड़ित ने SHO पर पैसे मांगने का लगाया गंभीर आरोप

Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2026 08:55 AM

jalandhar car burn case

शहर के थाना पतारा इलाके में खड़ी एक कार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी।

जालंधर (सोनू): शहर के थाना पतारा इलाके में खड़ी एक कार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना को करीब 2 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित सुखजीत सिंह, जो गांव चांदपुर का रहने वाला है और खेती करता है, ने बताया कि 11-12 मई 2024 की रात उसकी ब्रेजा कार घर के आंगन में खड़ी थी। अचानक सायरन बजा तो परिवार के साथ बाहर आकर देखा कि कार में आग लगी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सुखजीत सिंह ने गांव के ही दो लोगों पर शक जताया, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का आरोप है कि इंसाफ दिलाने की बजाय थाना पतारा के SHO ने उससे पैसे मांगे। उसके पास इस बात की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सुखजीत सिंह ने बताया कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों से मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। करीब 2 साल बाद भी इंसाफ न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!