जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार पिता-बेटी को मारी जोरदार टक्कर

Edited By VANSH Sharma,Updated: 24 Mar, 2026 11:55 PM

high speed  car wreaks havoc in jalandhar

जालंधर के काला सिंघा रोड पर देर शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पिता और बेटी घायल हो गए।

जालंधर: जालंधर के काला सिंघा रोड पर देर शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पिता और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे वाला टायर भी निकल गया और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर पिता और बेटी सवार थे। हादसे में पिता को चोटें आई हैं, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि कार में सवार लोग नशे की हालत में थे। साथ ही कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!