जालंधर-फगवाड़ा NH पर दिल दहला देने वाला हादसा! बुरी तरह से कुचला युवक

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 05:35 PM

accident on the jalandhar phagwara nh

जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर पर एक दिल दहला देने वाले हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर पर एक दिल दहला देने वाले हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर चहेड़ू पुल के पास भयानक हादसा घटा। मामले की जानकारी देते हुए एक राहगीर अमनदीप सिंह ने बताया कि वे ब्यास से आ रहा था। इसी बीच, रास्ते में व्यक्ति सड़क पर पड़ा था और कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था। 

व्यक्ति अमनदीप ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी रोकी और उसकी मदद की। हादसे में युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक युवक की पहचान उसके पर्स से हुई। मृतक विशाल जालंधर का रहने वाला था जोकि, मृतक इंडियन ऑयल कंपनी में काम करता था। इस हादसे के बारे में कंपनी को सूचित कर दिया गया है। व्यक्ति के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। 

घटना की जानकारी मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले जाया गया। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाल मोटरसाइकिल चला रहा था और एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग तमाशा देख रहे थे लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा था। कुछ देर बाद रोड सेफ्टी फोर्स की टीम पहुंची और मृतक के शव को एंबुलेंस में फगवाड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान शक है कि कार चालक ने सवार को टक्कर मारने के बाद युवक के शव को कुचल दिया। हादसे में कुचलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि,  मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!