जालंधर में नहीं चला ‘ACP मामा’ का रौब, बिना नंबर प्लेट बाइक सवार युवक को पुलिस ने सिखाया सबक

Edited By Urmila,Updated: 17 Mar, 2026 01:51 PM

fine issued to youth riding bike without number plate

जालंधर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक युवक को महंगी पड़ गई। बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहे युवक ने पकड़े जाने पर अपने रिश्तेदार के पुलिस में होने का दबाव बनाने की कोशिश की।

जालंधर : जालंधर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक युवक को महंगी पड़ गई। बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहे युवक ने पकड़े जाने पर अपने रिश्तेदार के पुलिस में होने का दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन मामला उल्टा उसी पर भारी पड़ गया। घटना उस वक्त हुई जब समाजसेवी मनदीप सिंह दोसांझ ने युवक को रोककर उससे बाइक के दस्तावेज मांगे। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे युवक ने पकड़े जाने पर खुद को बचाने  और लुधियाना में तैनात अपने एसीपी (ACP) मामा का से बात कराने रौब दिखाने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने वाले शख्स ने खुद को Ludhiana में तैनात एसीपी बताया और अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की। बावजूद इसके, मौके पर मौजूद लोगों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें युवक की हरकतें और रौब दिखाने की कोशिश साफ नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक का चालान काट दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट कर दिया कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी का भी रिश्तेदार क्यों न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!