Instagram Reel ने बचाई जान! वृंदावन हादसे में बाल-बाल बची महिला ने बताया आंखों देखा हाल

Edited By Kamini,Updated: 14 Apr, 2026 03:36 PM

instagram reel saved lives in vrindavan accident

वृंदावन में हुए नाव हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लुधियाना की रहने वाली राजिंदर कौर इस हादसे में बाल-बाल बचीं और सुरक्षित लौट आईं।

लुधियाना : वृंदावन में हुए नाव हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लुधियाना की रहने वाली राजिंदर कौर इस हादसे में बाल-बाल बचीं और सुरक्षित लौट आईं। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर देखी रील ने उनकी जान बचाई। स्टीमर हादसे में बचीं रजिंदर कौर ने उस भयावह मंजर का आंखों देखा हाल बताया, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 

राजिंदर कौर ने बताया कि हादसे के समय वह भी नाव में थीं। अचानक उन्हें पुल अपनी ओर आता दिखा। स्टीमर ड्राइवर ने पुल आने से पहले ही स्टीमर को जल्दी से पार करने की कोशिश की, लेकिन पुल उनके स्टीमर से टकरा गया और वह पलट गया। उन्होंने बताया कि नाव पलटने के बाद वे सब पानी में गिर गए। उन्हें अचानक एक इंस्टाग्राम रील याद आई, जिसमें बताया गया था कि अगर वह ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो उन्हें अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए और सांस रोककर, दोनों हाथ सीधे करके चलना चाहिए। उन्होंने ठीक वैसा ही किया और किसी भी पानी में डूबने से बच गईं। तभी एक और बचाव नाव आई और बाद में नाव वालों ने बाहर निकाला। महिला ने नाव वालों के एक युवक के बारे में भी बताया, जिसके बाद उन्होंने युवक को भी सुरक्षित बचाया। 

महिला ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि स्टीमर में करीब 37 लोग सवार थे। बीच रास्ते में स्टीमर को रोक दिया गया और यात्रियों से दूसरी नाव में बैठने को कहा गया, लेकिन कई महिलाओं ने इससे इनकार कर दिया। बाद में कुछ बुजुर्ग दूसरी किश्ती में चले गए। रजिंदर कौर के मुताबिक, स्टीमर रुका हुआ था तभी अचानक पुल उनकी ओर बढ़ने लगा। स्टीमर चालक ने भरोसा दिलाया कि पुल आने से पहले वह नाव को पार करवा देगा, लेकिन इससे पहले ही तेज रफ्तार से आता पुल स्टीमर से टकरा गया। टक्कर के बाद नाव पुल की रस्सियों में उलझ गई और पलट गई, जिसके बाद पुल का हिस्सा नाव के ऊपर आ गिरा।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वह खड़ी होकर वीडियो बना रही थीं और जैसे ही नाव पलटी, उन्होंने उसे पकड़ लिया। लेकिन जब पुल ऊपर आ गया तो उन्हें मजबूरन पकड़ छोड़नी पड़ी और वह पानी में डूब गईं। कई लोग नाव के नीचे दब गए और बाहर नहीं निकल सके। रजिंदर कौर ने बताया कि पानी में डूबने के दौरान नाव कई बार उनके सिर से टकराई। उन्होंने अपने सिर को हाथ से बचाने की कोशिश की। कुछ देर बाद जब उन्हें हल्की आवाज सुनाई दी तो उन्हें लगा कि नाव अलग हो गई है। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की।

आखिरकार जब उन्होंने नाव का सहारा लिया तो नाव चालक की नजर उन पर पड़ी। पास ही एक अन्य महिला की हालत गंभीर थी। इस दौरान नाव वाले ने कहा कि माता जी आपकी सांसे चल रही, पहली दूसरी महिला को बचा लें उनकी सांसे टूट रही हैं। रजिंदर कौर ने इंसानियत दिखाते हुए पहले उस महिला को बचाने की गुजारिश की। इस पर नाव वालों ने दूसरी महिला को पहले बचा लिया। पास में एक अन्य युवक भी आंटी-आंटी चिला र हा था। नाव वालों को बोला कि उसे भी बचा लो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!