पंजाब सरकार का बिजली बचाने का नया दांव फेल, खाली कुर्सियों पर चलते रहे पंखे और लाइटें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 May, 2026 12:33 PM

new timing schedule fail in ludhiana

राज्य में बिजली बचाने के मकसद से मान सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक करने का नया फरमान जारी किया था

लुधियाना(राज): पंजाब सरकार की तरफ से आज से सरकारी दफ्तरों के समय में किए गए बड़े बदलाव का लुधियाना में पहले ही दिन मिला-जुला नहीं, बल्कि बेहद फीका असर देखने को मिला।

राज्य में बिजली बचाने के मकसद से मान सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक करने का नया फरमान जारी किया था लेकिन लुधियाना के ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में पहले दिन इस आदेश की जमकर धज्जियां उड़ीं। सुबह साढ़े सात बजे दफ्तर पूरी तरह खाली पड़े रहे और बाबू से लेकर बड़े अधिकारी तक समय पर सीट पर नहीं पहुंचे। हद तो तब हो गई जब कुर्सियां खाली होने के बावजूद दफ्तरों में लाइटें और पंखे धड़ल्ले से चल रहे थे, जिससे बिजली बचाने का सरकारी दावा पहले ही दिन हवा होता दिखा।

इस नए बदलाव को लेकर अभी आम जनता में भी ज्यादा जागरूकता देखने को नहीं मिल रही है, जिसके चलते सुबह के समय पब्लिक भी बेहद कम संख्या में पहुंची। लुधियाना नगर निगम कार्यालय, डी.सी. दफ्तर, ग्लाडा ऑफिस और पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जैसे बड़े और महत्वपूर्ण विभागों के अधिकांश कर्मचारी सुबह 7:30 बजे तक ड्यूटी पर पहुंचने में पूरी तरह नाकाम रहे। लेटलतीफ कर्मचारियों ने इसके पीछे "पहला दिन" होने का बहाना बनाया।

सरकारी दफ्तरों में पहले ही दिन दिखी इस भारी लापरवाही के बाद आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि आज पहला दिन होने के कारण थोड़ी ढील रही है, लेकिन कल से व्यवस्था को पूरी तरह से सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जो भी कर्मचारी या अधिकारी तय समय पर दफ्तर नहीं पहुंचेगा, उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!