लुधियाना में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को मारी जोरदार टक्कर; परिवार बाल-बाल बचा

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 04:02 PM

accident news ludhiana

लुधियाना के जस्सियां इलाके में बन रहे अंडरपास के नजदीक हाईवे पर एक

लुधियाना (अशोक): लुधियाना के जस्सियां इलाके में बन रहे अंडरपास के नजदीक हाईवे पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि कार घूमकर हाईवे किनारे लगे पत्थरों और टिप्पर के बीच फंस गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार कार चालक विजय पाल गोयल, जो फिल्लौर किले में पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं, अपने परिवार के साथ फिल्लौर से लुधियाना आ रहे थे। इसी दौरान जस्सियां अंडरपास के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी के एएसआई शिंगारा सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!