पंजाब में ED रेड पर सियासत तेज: BJP प्रवक्ता आरपी सिंह बोले रहमान डकैत के सभी साथी…!

Edited By Vatika,Updated: 17 Apr, 2026 10:57 AM

rp singh statement

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर की गई छापेमारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर की गई छापेमारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने लिखा, “रहमान डकैत के सभी साथियों के नंबर भी आएंगे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर सियासी टकराव और बढ़ सकता है। इस ब्यान को ED की रेड के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 

ED के रडार पर संजीव अरोड़ा
शुक्रवार सुबह ईडी की टीमों ने लुधियाना में संजीव अरोड़ा के आवास समेत उनसे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप न हो सके। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं के संबंध में की जा रही है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!