Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Jun, 2026 02:36 PM

विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जो पहले आदेश दिए गए थे कि 15 अप्रैल, 2026 से 30 मई, 2026 तक पंजाब सरकार के सभी विभागों में आम तबादले और तैनातियां की जाएंगी
पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के आम तबादले और पोस्टिंग करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उक्त आदेश पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।
विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जो पहले आदेश दिए गए थे कि 15 अप्रैल, 2026 से 30 मई, 2026 तक पंजाब सरकार के सभी विभागों में आम तबादले और तैनातियां की जाएंगी, इन आदेशों को अब 14 जून, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। उक्त आदेश पंजाब राज्य के सभी डिपार्टमेंट, बोर्ड और कॉर्पोरेशन पर लागू होगा।
इसके अलावा विभाग ने आदेशों में यह साफ जाहिर किया है कि 14 जून, 2026 के बाद आम तबादलों पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी और कोई भी तबादला या पोस्टिंग 23 अप्रैल 2018 की ट्रांसफर पॉलिसी में दिए गए नियमों अनुसार ही की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here