Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 08:29 PM

रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 मार्च को अमृतसर-अयोध्या धाम-अमृतसर आरक्षित एक्सप्रैस ट्रेन को चलाया जाएगा। ताकि यात्री आराम से अयोध्या धाम की यात्रा कर सकें।
लुधियाना (गौतम) : रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 मार्च को अमृतसर-अयोध्या धाम-अमृतसर आरक्षित एक्सप्रैस ट्रेन को चलाया जाएगा। ताकि यात्री आराम से अयोध्या धाम की यात्रा कर सकें।
सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04684/04683 अमृतसर–अयोध्या धाम–अमृतसर आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए 5 मार्च एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 2:30 बजे चल कर लगभग 20 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:35 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।
आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन संख्या 04683 अयोध्या धाम से अमृतसर के लिए 7 मार्च एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम से सायं 5:30 बजे प्रस्थान कर लगभग 23 घंटे बाद शाम 4:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु यह स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन दोनों दिशाओं में जालंधर सिटी, लुधियाना, धूरी, पटियाला, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद तथा लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।