DM मौत मामले में भाजपा का हल्ला-बोल, सुनील जाखड़ बोले- जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं करते और...

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2026 01:17 PM

dm death case punjab bjp protest

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पंजाब भाजपा द्वारा चंडीगढ़ मुख्य दफ्तर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है

पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पंजाब भाजपा द्वारा चंडीगढ़ मुख्य दफ्तर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी के दबाव के कारण लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सरकार की नीयत में खोट है क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो डी.एम. की मौत के तुरंत बाद सुबह ही भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए था जो कि रात को दर्ज किया गया।      

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सभी विरोधी पार्टियों ने एक साथ आकर इस मामले को लेकर सरकार पर दबाव बनाया है, जिसके बाद सरकार ने इस मामले को लेकर एक्शन लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार की भी यही मांग है कि जब तक लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। 

जाखड़ ने आरोप लगाए कि परिवार को भी लालच देने की कोशिश की गई, जिससे पता चलता है कि पंजाब सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अमृतसर में सरताज का प्रोग्राम देखने आए लेकिन उनके पास पीड़ित परिवार के पास जाने का समय नहीं था। जाखड़ ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और परिवार को इंसाफ नहीं मिलता तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!