पंजाब के किसान संगठनों ने BJP प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

Edited By VANSH Sharma,Updated: 21 Mar, 2026 07:30 PM

punjab farmers submit demand charter to bjp state chief sunil jakhar

पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

चंडीगढ़: पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने भाजपा से अपील की कि आने वाले चुनाव घोषणा पत्र में किसानों और पंजाब से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाए।

किसान प्रतिनिधिमंडल में हरमीत सिंह कादियां (बीकेयू कादियां), फुरमान सिंह संधू (बीकेयू पंजाब), जंगवीर सिंह चौहान (दोआबा किसान कमेटी पंजाब), बलविंदर सिंह मल्ल्ही नंगल (दोआबा किसान संघर्ष कमेटी), बलविंदर सिंह राजू औलख (माझा किसान संघर्ष कमेटी), मलूक सिंह हीरके (बीकेयू मालवा हीरके) और कुलदीप सिंह बलजीदपुर (दोआबा किसान यूनियन पंजाब) शामिल रहे।

किसान नेताओं ने मांग पत्र में पंजाब के नदी जल विवाद को रिपेरियन सिद्धांत के आधार पर हल करने, किसानों को कर्जमुक्त करने, फसलों पर MSP और भावांतर योजना लागू करने, किसान आयोग और जनरल कैटेगरी आयोग बनाने जैसी अहम मांगें रखीं।

इसके अलावा पंजाब में नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने, गन्ने का बकाया समय पर देने, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नकली दूध की जांच के लिए मोबाइल लैब शुरू करने की भी मांग की गई। इस दौरान सुनील जाखड़ ने किसान नेताओं की बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिलाया कि किसानों की जायज मांगों को पार्टी मंच पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!