Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 11:25 PM

जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में एक युवक द्वारा पैदल जा रही लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक्टिवा सवार युवक ने लड़की से पता पूछने के बहाने उससे छेड़छाड़ की।
घटना के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया।
जालंधर : जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में एक युवक द्वारा पैदल जा रही लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक्टिवा सवार युवक ने लड़की से पता पूछने के बहाने उससे छेड़छाड़ की।
घटना के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को काबू कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की ‘छित्तर परेड’ कर दी।
बताया जा रहा है कि लड़की के भाइयों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे सबक सिखाते हुए पीट दिया। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें लोगों द्वारा युवक की पिटाई की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।