Jalandhar के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी बंद, 6 घंटे का Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Mar, 2026 11:01 PM

electricity will be cut in many areas of jalandhar

जालंधर के कई सारे इलाकों में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को 66 के.वी. लेदर कॉम्प्लैक्स सब-स्टेशन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिपेयर का काम करवाया जा रहा है।

जालंधर (पुनीत): जालंधर के कई सारे इलाकों में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को 66 के.वी. लेदर कॉम्प्लैक्स सब-स्टेशन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिपेयर का काम करवाया जा रहा है। इस दौरान सब-स्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. न्यू वरियाणा, रघु एक्सपोर्ट, महाजन, दोआबा, गुप्ता, जुनेजा, करतार वाल्व, मल्टीकास्ट, यूरो, टीके स्पोर्ट्स, परफैक्ट बैल्ट और सिंडिकेट फीडर से चलते इलाकों को साथ-साथ ग्रीन फील्ड, सुंदर विहार, कपूरथला रोड व आसपास के इलाकों की बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह से लांबड़ा सब-डिवीजन से चलते चिट्टी फीडर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!