Jalandhar में लापता तीन लड़कियों की CCTV फुटेज आई सामने, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Feb, 2026 09:03 PM

cctv footage of three missing girls in jalandhar surfaces

जालंधर में लापता हुई तीन लड़कियों की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।  एसीपी नॉर्थ अशोक मीना ने बताया कि पास लगे एक सुरक्षा कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में तीनों लड़कियां दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई...

जालंधर : जालंधर में लापता हुई तीन लड़कियों की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।  एसीपी नॉर्थ अशोक मीना ने बताया कि पास लगे एक सुरक्षा कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में तीनों लड़कियां दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लापता लड़कियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। परिवार के सदस्य जब सोमवार शाम करीब 5:30 बजे काम से घर लौटे तो उन्हें लड़कियों के गायब होने का पता चला, जिसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!